फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बस में विवाद के बाद युवक ने छात्र पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली क्षेत्र में 10 जून को एक 23 वर्षीय छात्र पर बस में कहासुनी के लिए हमले की घटना सामने आई है। गांव खानपुर कोलियां निवासी हिमांशु ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एमएन कॉलेज शाहाबाद में बीए का छात्र है। वह सुबह करीब 10 बजे कुरुक्षेत्र में किसी काम से आया था और पिपली पुल के नीचे से एक निजी बस में सवार होकर कॉलेज जा रहा था। बस में अचानक ब्रेक लगने से वह एक अन्य युवक पर गिर गया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। हिमांशु के अनुसार उस युवक ने उन्हें बस से उतरने के बाद धमकी दी। बस से उतरते ही उस युवक का एक दोस्त वहां पहुंच गया और दोनों ने मिलकर हिमांशु पर हमला कर दिया। एक हमलावर ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमलावर उसे चोट पहुंचाने के बाद मौके से भाग गया। हिमांशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें