शाहाबाद। प्रतिभाशाली युवा महिला खिलाड़ियों को फुटबॉल भेंट करते रोटरी रॉयल के सदस्य। विज्ञप्ति
शाहाबाद। रोटरी रॉयल शाहबाद ने आर्य गर्ल्स फुटबॉल अकादमी की प्रतिभाशाली युवा महिला खिलाड़ियों को 15 फुटबॉल भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट (2026-27) रोटेरियन मोहिंदर पाल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
पास्ट असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन नरेश भारद्वाज, रोटरी पानीपत साउथ से धीरज मिगलानी, प्रेसिडेंट नवनीत गोयल और पूर्व प्रधान अजय सरदाना सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। प्रिंसिपल रेखा सेतिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन सुमित अदलखा ने किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ 15 फुटबॉल का दान नहीं बल्कि खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने का प्रयास है।
मुख्य अतिथि मोहिंदर पाल गुप्ता ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य सिर्फ दान नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। बेटियों को खेल के लिए प्रोत्साहित करना स्वस्थ और मजबूत समाज की नींव है। रोटरी रॉयल शाहाबाद के अध्यक्ष लक्ष्य कालड़ा ने कहा कि युवा एथलीटों का समर्थन हमारे लिए सम्मान की बात है।