फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिविर में स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करते हुए योगाआसन कराती डॉक्टर। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार के तहत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयुष विभाग कुरुक्षेत्र की ओर से जिला स्तरीय मेगा कैंप में प्रदर्शनी एवं नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. मंजू शर्मा ने कहा कि आयुष विभाग की ओर से जिला लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने आयुष विभाग के इस प्रकार के प्रयासों एवं प्रदर्शनी की काफी सराहना की।
जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जन-जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सामान्य जन को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देना रहा। डॉ. आरुषि की ओर से प्रदर्शनी में आने वाले आमजन को आयुर्वेदिक औषधीय पौधों की जानकारी दी गई और आयुष चिकित्सा पद्धति के बारे में आम जन को जागरूक किया गया। उसके लाभ के बारे में बताया गया और डाॅ. मोहित, डाॅ. एकता की ओर से स्वास्थ्य शिविर में आए हुए लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परामर्श व चिकित्सा प्रदान की गई।
विज्ञापन

डाॅ. कोमल सैनी की ओर से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उचित परामर्श भी दिया गया। डॉ. शुभम ने शिविर में आए हुए लोगों को होम्योपैथी मेडिसिन नि:शुल्क वितरित की और उचित परामर्श दिया। इसमें आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से कुल 102 मरीजों का इलाज किया गया। फार्मासिस्ट अभिमन्यु ने कैंप में आए हुए पुरुष, महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को नि:शुल्क औषधियां वितरित की। योग विशेषज्ञ मंजीत सिंह, बाला, सोनिका, दीपक कुमार, दीपक रिमल एवं राजीव कुमार योग सहायकों की ओर से योग का अभ्यास करवाया गया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि इस शिविर में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया। पोषण संबंधी परामर्श, एनीमिया की जांच, ब्लड प्रेशर एवं शुगर टेस्ट सहित अन्य सामान्य जांचें की गईं। साथ ही लोगों को संतुलित आहार, योग एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। आयुष विंग से जसविंदर पंचकर्म थैरेपिस्ट, गीता एमपीडब्ल्यू, अभिनव किचन सहायक, पिंकी अटेंडेंट एवं सभी योग सहायक उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र। शिविर में स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करते हुए योगाआसन कराती डॉक्टर। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें