कुरुक्षेत्र। पुलिस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए इकट्ठा किए गए गेहूं चोरी के मामले में बेरथला गांव के रहने वाले मंगल नाथ को गिरफ्तार कर एक कट्टा गेहूं बरामद किया है। थाना बाबैन की टीम ने यह कार्रवाई गांव के सरपंच संदीप सिंह की शिकायत पर की है। सरपंच ने पुलिस को बताया था कि पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए ग्राम सचिवालय में राशन रखा था जिसमें पांच कट्टे गेहूं के भी शामिल थे, जिन्हें किसी चोर ने चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मंगल नाथ को काबू करके अदालत में पेश करने के बाद कारागार भेज दिया गया।