फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजमुखी में घोटाले के आरोप में मुनीम खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में भाकियू ने सूरजमुखी की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ लोग सूरजमुखी की औने पौने दामों में खरीद कर अधिक मुनाफे में बेच रहे हैं। मामले में एक किसान द्वारा उसकी फसल को मुनीम द्वारा सरकारी खरीद न होने की बात कहकर कम रेट में खरीदने का आरोप लगाया गया है। वहीं मुनीम एसोसिएशन आरोप के विरोध में खड़ी हो गई और आरोपों को गलत बताया है। इस मामले में अनाज मंडी के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम कपिल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में रखी फसल की फिजिकल वेरिफिकेशन कराई जाए। इसमें मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन

मामले में बीती रात भी किसानों ने एक सूरजमुखी से लदी ट्राली व बारदाने से भरी कार को मंडी में काबू कर किया। किसानों ने उन लोगों से बातचीत की तो वह लोग ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर और कार लेकर फरार हो गए।
इस पर भाकियू ने मंडी पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें 37 लोग ऐसे मिले जिनकी फसल मंडी तक पहुंची ही नहीं, मगर कागजों में उसकी फसल को बिक्री दिखाई गई।
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया कि इन 37 लोगों की करीब 700 क्विंटल सूरजमुखी होगी, जिसमें लाखों रुपये का घोटाला हुआ है। यह सारा फर्जीवाड़ा केवल सूरजमुखी की अंतिम खरीद 30 जून के दिन का है। अगर जांच की जाए तो एक बहुत बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।
मार्केट कमेटी कार्यालय में नोडल अधिकारी एवं एसडीएम कपिल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष गांव कलसाना के किसान स्वतंत्र कुमार ने बताया कि वह अपनी फसल मंडी में बेचने के लिए गया था। उसके मुनीम ने बताया कि कोई सरकारी खरीद नहीं है जिस पर उसी मुनीम ने ही उससे कम रेट पर सूरजमुखी खरीद ली। उसके बाद उसने उसके ही सामने सरकारी कट्टों में उसको भर दिया। इस पर उसने एतराज भी जताया। वहीं मार्केट कमेटी के सचिव ने कहा कि इस किसान से लिखित में शिकायत ली जा रही है। उक्त मुनीम के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
अनाज मंडी के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम कपिल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में रखी फसल की फिजिकल वेरिफिकेशन कराई जाए। इसमें मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई हो। कहा कि मंडी प्रशासन किसान का बयान लेकर मुनीम के खिलाफ मामला दर्ज कराए। वहीं संबंधित खरीद एजेंसी सहित मामले में संलिप्त लोगों की जांच करके मामला दर्ज कराए कि उसके पास बारदाना कहां से आया था। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया जाएगा।
अनाज मंडी के मुनीम किसानों के विरोध में आ गए हैं। मुनीम एसोसिएशन का कहना कि एक तो मुनीम मंडी में आने वाले किसानों की मदद करते हैैं, मगर भाकियू उन पर आढ़तियों के साथ मिलकर गलत काम करने का आरोप लगा रही है। मुनीम दर्शन लाल, राज कुमार, प्रवीन कुमार, संजीव कुमार, संदीप कुमार, संजय, प्रहलाद, गुलाब सिंह, डिंपल,ऋषिपाल, जयभगवान, प्रवेश कुमार ने कहा कि मंडी में जो प्रथा चल रही है कि मुनीमों को उसी आधार पर किसान के गेट पास कटवाने पड़ते हैं। मुनीम दुकानों पर आने वाले किसानों की मदद करते हैं और किसानों को लेबर, पंखा, जनरेटर वस्तुएं मुहैया कराते हैं, लेकिन अब मुनीम एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि पुरानी प्रथा बंद करेंगे और न ही किसानों के गेट पास कटवाएंगे। इसके साथ ही किसी तरह की अन्य मदद न करने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें