पिहोवा। मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट के पास सरस्वती नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर थाना शहर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
मृतक ने गहरे लाल रंग की टी-शर्ट और नीली पैंट पहनी थी, लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका है।
शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।