फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेड़ी शहीदां गांव से पांच दिन पहले लापता हुए युवक का शव नहर से बरामद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक सागर।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव खेड़ी शहीदां से 10 अप्रैल को लापता हुए 26 वर्षीय युवक सागर कुमार का शव पांच दिन बाद नरवाना ब्रांच भाखड़ा नहर से बरामद किया गया। सागर मानसिक रूप से परेशान थे और रिक्शा-रेहड़ी चलाकर अपना गुजारा करते थे। वे काम पर जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन शाम को नहीं लौटे।
विज्ञापन

इसके बाद मृतक के छोटे भाई पवन कुमार ने पुलिस के पास सागर की गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि सागर ने 10 अप्रैल की शाम को फोन कर बताया कि वह नहर के पास पहुंच गया है।
इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने तुरंत सागर की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने आसपास के इलाकों, नहरों और तालाबों में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सागर की तलाश शुरू कर दी। आखिर में जनसुई हेड के पास सागर की रिक्शा-रेहड़ी खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया और पांच दिन बाद हेड के पास से सागर का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना बताया गया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

कुरुक्षेत्र। मृतक सागर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें