फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विश्व नदी दिवस को प्रदेश में सरस्वती सरोवर के रूप में मनाएगा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरक्षेत्र। सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि बोर्ड विश्व नदी दिवस को प्रदेश में सरस्वती सरोवर के रूप में मनाएगा। सरस्वती नदी के ऊपर जो सरस्वती बोर्ड ने रिजर्वायर बनाए हैं। इनकी वजह से बाढ़ के पानी को रोकने में मदद मिली है और रिचार्जिंग से पानी का स्तर बढ़ा है। किसानों को इसका बहुत अधिक फायदा हुआ और आगे भी लगातार फायदा होता रहेगा। इससे किसानों की फसल का नुकसान होने से भी बचा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व नदी दिवस पर सरस्वती नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया जाता है। आम नागरिकों से भी इस बारे में मदद करने की अपील की। सरस्वती बोर्ड ने 15 रिजर्वायर बनाए हैं जिनकी वजह से करोड़ों लीटर पानी का रिचार्ज हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की योजना है कि सरस्वती मॉडल के तौर पर देखी जाए। अब सभी नदियों पर हरियाणा में बड़े-बड़े रिजर्वायर बढ़ाए जाएं जिसको लेकर सभी विभाग मिलजुल कर कार्य कर रहे हैं। पिछले तीन साल से सरस्वती नदी में बाढ़ के पानी से नुकसान नहीं हुआ है, जिस क्षेत्र से सरस्वती नदी बहती है उस क्षेत्र में रिचार्जिंग हुई है। इससे किसानों का बड़ा फायदा हुआ है। इस योजना को मुख्यमंत्री सभी नदियों पर लागू करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें