फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार महिला से झपट कर ले गया पर्स, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग जगह छीनाझपटी की दो वारदात सामने आई हैं। पहली घटना में बाइक चालक महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। अन्य मामले में बाइक सवार तीन युवक एक युवक से मारपीट करके मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में सेक्टर-7 वासी नीलम ने थाना शहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे घर से मार्केट जा रही थी। रास्ते में पीछे से एक बाइक सवार युवक आया और उसके हाथ से पर्स छीन कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
वहीं, गौरव वासी वार्ड-7 राज नगर कॉलोनी रोपड़ (पंजाब) ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह फेरी का काम करता है। 10 सितंबर को वह बाइक पर रोपड़ से लाडवा जा रहा था। रात साढ़े 10 बजे वह धंतौड़ी पुल के आगे वाटर पार्क के पास उसकी बाइक खराब हो गई। तभी बाइक पर तीन युवक आए, जिनमें दो युवक उसके पास आते ही उससे हाथापाई करने लगे। आरोपियों ने उस पर बिंडे से वार किया तथा उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें