फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा को जिला बनवाने का बीड़ा बार एसोसिएशन ने उठाया

Sun, 12 Oct 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। उपमंडल पिहोवा को जिला बनाने की मुहिम में बार एसोसिएशन भी सक्रिय हो गया है, जिसको लेकर विभिन्न कमेटियां बनाई गई। जल्द ही जिला बनाने को लेकर वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार को मिलेगा। इस मामले को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष काबुल सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश से मिलने के लिए एडवोकेट सुमित गर्ग, कुलदीप जखवाला, एसडी मुरार, अनिल बागड़ी की अगुवाई में कमेटी गठित की गई है, जिसमें भागल के क्षेत्र की कमेटी में एडवोकेट बीरभान, अजय पुनिया, सुशील पुनिया व सुनील दंदयान को शामिल किया गया।इस्माईलाबाद की कमेटी में एडवोकेट ताराचंद,नरेश सैनी, राजीव शर्मा, राजकुमार,राजपाल गिल, दिलावर सिंह को शामिल किया गया। ढांड क्षेत्र के लिए जानपाल भट्टी, लवपरीत सिंह, नरेश थाना, सुखविंदर सिंह, विकास को शामिल किया गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष काबुल सिंह ने कहा कि पिहोवा को जिला बनाने से लोगों को बेहतर क़ानूनी सहायता मिलेगी और विकास के मामले में आगे बढ़ेगा ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें