फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राम वनवास और दशरथ विलाप का मंचन देखकर दर्शक भावुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुराना बस स्टैंड स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क में छठे दिन रामलीला का मंचन हुआ। इस दौरान राम वनवास और दशरथ विलाप का दृश्य दिखाया गया। राजा दशरथ से कैकेयी ने दो वर मांगे। इनमें राम को चौदह वर्ष का वनवास और भरत को सिंहासन मिला।
विज्ञापन

इसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण संन्यासी वेश में राजा दशरथ व तीनों रानियों से आज्ञा लेकर वन के लिए निकल पड़े। यह भावुक दृश्य देख दर्शक भावुक हो गए और जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। प्रधान जितेंद्र ललित ने बताया कि कैकेयी ने दासी मंथरा के कहने पर अंतिम समय में ये वर मांगे थे। भारत तनेजा ने राम और डॉ. मोहन तनेजा ने दशरथ की भूमिका में जीवंत अभिनय किया। इस अवसर पर संरक्षक धर्मचंद गांधी, चेयरमैन डॉ. महेश तनेजा, प्रधान महासचिव बृजलाल सोहल, कोषाध्यक्ष एवं निर्देशक राजेंद्र गाबा, उपप्रधान रमेश सड़ाना, उपप्रधान विनोद शर्मा, उप प्रधान सतीश शर्मा और संगीत निर्देशक डॉ. मोहन तनेजा सहित बड़ी संख्या में लीला प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें