फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र ग्रंथ गीता में है हर सवाल का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पवित्र ग्रंथ गीता से दुनिया अध्यात्म और दार्शनिक तरीके से देखना-समझना सीखती है। हम अपने जीवन और उसके उद्देश्यों को लेकर कई तरह के प्रश्नों से जूझते रहते हैं। ये पवित्र ग्रंथ हमें हर प्रश्नों का जवाब बहुत अच्छे तरीके से देता है। ये ज्ञान हर मनुष्य के लिए जरूरी है। पवित्र ग्रंथ गीता में कहा गया है कि चिंता चिता के समान है। ये विचार आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचारक इंद्रेश ने वीरवार देर शाम ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में व्यक्त किए। वे महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया। इंद्रेश ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता विश्व का एक महान ग्रंथ है। इस ग्रंथ में कहे गए एक-एक श्लोक में मानवता के लिए कुछ न कुछ है। इसलिए अपने जीवन को सफल बनाने और सही मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों को धारण करना चाहिए। इस ग्रंथ के प्रत्येक श्लोक को स्मरण करने से मन को आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता। इस मौके पर अभिनेता गजेंद्र चौहान, हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ज्वेल सिंगला, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें