फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दूसरे दिन भी आरोपी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। अनाज मंडी मजदूर रुमल की चाकू मारकर हत्या के मामले में दूसरे दिन भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए। सीआईए-एक और थाना सदर की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास और शहर से लेकर अंबाला रोड के लगभग सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए हैं। इसके बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले को जल्द सुलझाने के लिए साइबर सेल की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन

गत शुक्रवार रात करीब 10 बजे रुमल अपने साथी राम विश्वास निवासी सीतामढ़ी, बिहार और अन्य साथियों के साथ खाना लेकर बाइक पर अनाज मंडी लौट रहा था। इसी दौरान भट्ट माजरा और टीकरी गांव के बीच संधु फार्म के पास चार बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोका और रुमल पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने रुमल को मौत के घाट उतार दिया व अन्य साथी मौके से भाग निकले। राम विश्वास ने सबसे पहले परिवार को हत्या की सूचना दी। पुलिस राम विश्वास से पूछताछ कर रही है।
रुमल अपने परिवार का इकलौता सहारा था। करीब दो साल पहले उसके पिता करनैल सिंह की मौत हो गई थी। उसके बाद से रुमल अनाज मंडी में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा चला रहा था। वह अपनी मां हरजीत कौर, पत्नी सुकन्या, बेटी गुरप्रीत (12), अमीरां (9), निशु (6) और बेटे ईशान (4) का पालन-पोषण करता था। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूछताछ में परिवार ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया, इसलिए पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों ने शनिवार को नेशनल हाईवे पर मलिकपुर बस अड्डे पर जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे डीएसपी निर्मल सिंह ने जाम खुलवाया और बुधवार तक का समय मांगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस ने मामले में हत्या, साजिश और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर प्रभारी जगदीश कुमार का कहना है कि पुलिस की टीमें आरोपियों को काबू करने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। रोड पर हत्या के समय कई बाइकें निकली हैं, इसलिए अभी सीसीटीवी में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि हत्या के आरोपी कौन हैं। पुलिस संदिग्धों को राउंड-अप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें