फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में 10 इलेक्ट्रिक बसों का आज होगा ट्रायल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को मिली 10 इलेक्ट्रिक बसों का सोमवार को ट्रायल होगा। अधिकारी पिपली से लेकर ज्योतिसर- थर्ड गेट तक बसों का संचालन करेंगे। ये बसें जेबीएम कंपनी की हैं, जो रोडवेज को अलॉट की गई हैं। इसके लिए रोडवेज विभाग को 63 रुपये प्रति किलोमीटर कंपनी को देने होंगे। रोजाना 200 किलोमीटर तक के सफर तक ये बसें दौड़ सकेंगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र डिपो में 10 इलेक्ट्रिक बसें आई हैं। नियम के अनुसार सभी बसों पर फास्ट टैग लगना अनिवार्य है। लेकिन एक या दो बसों को छोड़कर अधिकतर बसों में फास्ट टैग नहीं लगाया गया। थर्ड गेट यूनिवर्सिटी से नए बस अड्डे के लिए सामान्य बसों में पांच रुपये किराया निर्धारित है। इसके अलावा छात्रों व रियायती बस पास की भी यात्रियों को सुविधा मिलती है। मगर इलेक्ट्रिक बसों में किराए में भी दोगुना अंतर है और कोई बस पास मान्य नहीं है। ऐसे में ये बसें यात्रियों के लिए काफी खर्चीले सफर वाली साबित होंगी।

कुरुक्षेत्र। बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें