फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर में घुस कर मारपीट करने के आरोपी को एक लाख के निजी मुचकले पर मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार की अदालत ने जून 2025 के घर में घुस कर मारपीट करने के मामले में रेलवे काॅलोनी निवासी आरोपी इशांत उर्फ विक्की को नियमित जमानत की मंजूरी दी है। आरोपी 19 सितंबर 2025 से जेल में था।
विज्ञापन

3 जुलाई 2025 को थाना कृष्णा गेट में दर्ज मामले के अनुसार शिकायतकर्ता सुदर्शन कुमार 30 जून 2025 की रात करीब 10:55 बजे अपने घर पर थे। उसी समय उनके घर में 20-25 अज्ञात युवक गंडासा, डंडा, लोहे की रॉड, तलवार आदि हथियारों के साथ घुस आए। उन्होंने शिकायतकर्ता की भाभी से प्रशांत के बारे में पूछा और प्रशांत को मारने की धमकी दी। उनके घर के पालतू कुत्ते के भौंकने पर वे मौके से भाग गए।
अदालत ने आरोपी के वकील ने तर्क दिया कि सह-अभियुक्त विशाल और कार्तिक को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय ने 18 मार्च 2026 को पहले ही जमानत मिल चुकी है। वकील ने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है, चार्जशीट दाखिल हो गई है और ट्रायल में काफी समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन

अदालत ने माना कि इशांत का मामला सह-अभियुक्तों से तुलना में कमजोर माना। अदालत ने पैरिटी के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए उच्च न्यायालय ने एक ही तथ्यों पर सह-अभियुक्तों को जमानत दे दी हो, तो अधीनस्थ अदालतें सामान्यतः पैरिटी लागू करती है, जब तक कोई विशेष अपवाद न हो। आरोपी 19 सितंबर 2025 से लगातार हिरासत में था जिससे लंबी कैद एक अतिरिक्त आधार बन गया। इसके बाद अदालत ने स्वयं के एक लाख रुपये के मुचलके व समान राशि के एक जमानती पर अदालत ने जामनत मंजूर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें