फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रजनीकांत हत्याकांड में पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रजनीकांत हत्याकांड में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंबाला जिले के गांव मटेड़ी निवासी परमजीत उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि 16 जनवरी को गांव मंदेड़ी निवासी कुलवंत सिंह ने सूचना दी थी कि गांव के गुरुद्वारे के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर थाना इस्माईलाबाद पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। जांच और पोस्टमार्टम के बाद मृतक की पहचान रजनीकांत के रूप में हुई। मामले में थाना इस्माईलाबाद में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक को सौंपी गई। जांच के दौरान आठ जनवरी को पुलिस ने आरोपी हरमन सिंह और रामस्वरूप उर्फ हैप्पी, निवासी चौड़ मस्तपुर जिला अंबाला को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर हरमन और रजनीकांत के बीच विवाद चल रहा था। छह जनवरी को दोनों आरोपी रजनीकांत को कार में बैठाकर ठोल क्षेत्र में ले गए, जहां कहासुनी के बाद उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले में वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी परमजीत उर्फ रिंकू को चार अगस्त को थाना इस्माईलाबाद टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के लिए अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या की साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें