फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने उठाई ढांड रोड को फोर लेन किए जाने मांग

Tue, 23 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर होने वाले हादसों की गूंज सोमवार को विधानसभा में सुनाई दी। प्रशासन ने इस रोड को ब्लैक स्पॉट घोषित किया हुआ है तो वहीं विधानसभा सत्र के दौरान विधायक अशोक अरोड़ा ने यह मुद्दा उठाया। उन्हाेंने कहा कि इस रोड पर लगातार हादसे हो रहे हैं। अनेक लोगों की जान जा चुकी है। इस रोड को फोरलेन किए जाने की जरूरत है। यही रोड कुरुक्षेत्र को ढांड व पिहोवा एवं कैथल के साथ-साथ नेशनल हाईवे 152 व 152 डी से जोड़ता है। इसे फोर लेन किया जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस रोड को जहां प्रशासन ब्लॅक स्पॉट घोषित कर चुका है तो वहीं एक हादसा दो दिन पहले ही हुआ, जिसमें एक युवक की जान गई थी। इससे करीब दो माह पहले भी हुए हादसे में गांव बारना के पास एक साथ पांच लोगों की मौत हो गई थी। अरोड़ा ने विधानसभा में कहा कि कुरुक्षेत्र जिला के गांव ज्योतिसर, मुंडाखेड़ा व हरियापुर में मुख्य तौर पर अराई समाज के लोग रहते हैं। दूसरे राज्यों में यह समाज बैकवर्ड समाज माना गया है। प्रदेश सरकार भी इसे बैकवर्ड घोषित करें, ताकि इन लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें