कुरुक्षेत्र। गोल के लिए जोर आजमाईश करते खिलाड़ी। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय एसजीएफआई बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के परिणाम घोषित कर दिए गए। तीनों आयु वर्गों में थानेसर ने पहला स्थान हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा, जबकि पिहोवा की टीम सभी वर्गों में उपविजेता रही। अंडर-14 बालक वर्ग में थानेसर ने प्रथम तथा पिहोवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में भी थानेसर की टीम विजेता रही, जबकि पिहोवा दूसरे स्थान पर रहा।
अंडर-19 बालक वर्ग में भी थानेसर ने पहला स्थान हासिल किया। इस वर्ग में पिहोवा की टीम उपविजेता रही इसके साथ ही थानेसर ने तीनों आयु वर्गों में पहला स्थान हासिल कर जिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।