फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इसीलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है...भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम मंदिर में दरबार सजाकर सेवा करते भक्त। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति ने खाटू धाम मंदिर में भव्य श्री श्याम संकीर्तन और विशाल भंडारा आयोजित किया। यह आयोजन द्वादश के उपलक्ष्य में हुआ। मुख्य यजमानों और समिति सदस्यों ने श्याम पूजन किया। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार पुष्प शृंगार और इत्र की खुशबू से महक रहा था। संकीर्तन गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना से आरंभ हुआ। पटियाला के गायक लक्ष्य यतिन और कुरुक्षेत्र के लखबीर सिंह लक्खा ने श्याम भजनों की प्रस्तुति दी। तू किरपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा, दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी, देर न करो न करो इंतजार श्याम जी के चरणों से कर ले तू प्यार, शायद मेरे बाबा को ख्याल हमारा आया है इसीलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है और जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है उस चौखट के हम सेवादार हैं... इत्यादि भजन सराहे गए। देर रात्रि तक चले भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

सचिव अटल शर्मा ने मंदिर विस्तार के लिए सहयोग की अपील की। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, सचिव अटल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मौद्गिल,आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, अशोक अरोड़ा, ललित अत्री, डॉ. घनश्याम शर्मा, डॉ. शिवकुमार, सतीश कारसा, लवकेश शर्मा, राजीव बारना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें