फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए

विज्ञापन
नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते सीजेएम दुष्यंत चौधरी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। एमएन कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। हमारा भविष्य तभी सुरक्षित हो सकता है, जब युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के बारे में कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के संबंध में एक बहुत खूबसूरत कविता के माध्यम से बताया कि किस प्रकार नशे की लत के कारण परिवार तबाह हो जाते हैं।
वक्ता राजेंद्र सैनी ने बताया कि जहां नशा किया जाता है, वहां परिवार पूरी तरह से समाप्त हो जाते हैं। डॉ. हरि प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक किया। इस दौरान हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से महाविद्यालय के प्राचार्य व अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी, एनसीसी, एनएसएस और रेड रिबन क्लब के सौजन्य से कराया गया। संचालन डॉ. शालिनी शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान यशपाल वधवा, उप प्रधान ओपी गुलियानी, प्रेम नाथ गंभीर, विजय मलिक, रविंद्र कुमार व्यास, सर्वजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें