कुरुक्षेत्र। प्रदेश के युवा अब रग्बी खेल में भी दांव आजमा सकेंगे। रग्बी एसोसिएएशन ने इसके लिए बड़ी पहल की है। एसोसिएशन द्वारा जिला स्तर पर अ लेकर टीमें बनाई है, जो अब जींद में दो जून से होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।
कच्चा घेर स्थित आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय टीम के लिए ट्रायल लिए गए। एसोसिएशन के जिला प्रधान राधेश्याम व महासचिव भगवान शर्मा ने बताया कि जींद में हर जिले से टीम पहुंचेंगी और यह प्रतियोगिताएं जूनियर, सब जूनियर, सीनियर महिला व पुरुष वर्ग में होंगी। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब इस खेल में प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। 203 देशों में यह खेल खोला जाता है और ओलंपिक का भी अहम हिस्सा है। इस खेल को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला है।