फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नौतपा के चलते 20 लाख यूनिट से भी अधिक तक पहुंच गई मई माह की बिजली खपत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय सुनसान पड़ा बाजार। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नौतपा ने जहां इस बार लोगों को खूब तपाया है वहीं पूरे मई माह के दौरान ही गर्मी के चलते जन-जीवन बेहद प्रभावित रहा है। मई माह में ही नौतपा के चलते पिछले साल के मुकाबले इस बार सात लाख 16 हजार यूनिट बिजली की खपत बढ़ी है। बिजली की खपत साल 2023 में मई महीने में 13 लाख 13 हजार थी, जबकि अब साल 2024 में मई महीने में बढ़कर 20 लाख 30 हजार के करीब पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


जिले भर में तीन लाख 25 हजार 850 के करीब बिजली के कनेक्शन है, जिनमें से दो लाख 37 हजार कनेक्शन घरों, और कमर्शियल, खेती, स्ट्रीट लाइट, रेलवे विभाग के शामिल हैं, जबकि सरकारी कार्यालयों की बात की जाए तो 88 हजार के करीब बिजली के कनेक्शन है। नौतपा के चलते पारा बढ़ने से भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है, जिससे जहां एसी, कूलरों, फ्रिज और पंखों की मांग बढ़ी है तो वहीं बिजली की खपत भी दोगुनी हो गई है। जिले के सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी कार्यालयों और घरों में भी एसी, कूलरों का प्रयोग भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए किया जा रहा है, जिससे बिजली की खपत भी घरों से लेकर कॉमर्शियल और सरकारी कार्यालयों में बढ़ी है। हालांकि बढ़ती बिजली की खपत को देखते हुए बिजली निगम की ओर से एक ही महीने में चार नए फीडरों को शुरू किया गया, इससे जहां दूसरे फीडरों पर लोड कम होगा तो वहीं बिजली सप्लाई की व्यवस्था भी बेहतर रहेगी। साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए भी 16 का गठन किया गया है, जो कि बिजली रोकने का प्रयास कर रही है।



दोपहर को 43 डिग्री तक रहा पारा, शाम को मौसम ने ली करवट
वहीं शनिवार को भी सुबह से नौतपा के चलते भीषण गर्मी और लू का असर बना रहा, जिसके चलते जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा तो वहीं लोग ठंडे पेय पदार्थों और पेड़ों का सहारा लेकर भीषण गर्मी से बचने का प्रयास करते दिखाई दिए। दोपहर को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिससे गर्मी का आभास भी बढ़ गया। जबकि दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए और 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली, जिससे धूल मिट्टी उड़ने लगी और लोगों को परेशानियों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी हल्के बादल छाए रहने और तेज हवा चलने के आसार बने हुए हैं। अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना बनी हुई है। जबकि अगले कुछ दिनों में मौसम साफ रहने के आसार रहेंगे। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि तापमान बढ़ने के चलते अब भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, जिससे जहां सब्जियों की फसलों पर असर पड़ा हुआ है तो वहीं सब्जियों की फसलों का उत्पादन भी कम हो रहा है। अभी अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी रहने की संभावना बनी हुई हैं।





भीषण गर्मी के चलते बढ़ रही बिजली की खपत : धर्म सुहाग
बिजली निगम के एसई धर्म सुहाग का कहना है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले सात लाख 16 हजार यूनिट बिजली की खपत बढ़ी है। गर्मी का मौसम होने के चलते जहां शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है तो वहीं गांवों को 16 घंटे बिजली दी जा रही है। इसके अलावा कृषि के लिए आठ घंटे बिजली दी जा रही है। लोगों को कटों का सामना न करना पड़े, इसके लिए बिजली के तारों को दुरुस्त किया गया है जबकि 16 टीमों का गठन बिजली चोरी रोकने के लिए भी किया गया है। इसके अलावा मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्रालियों को तैयार किया गया है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर खराब ट्रांसफार्मर की जगह लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें