फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: नेशनल हाईवे पर लीक हुआ तेजाब से भरा टैंकर, आंखों में जलन से मची अफरा-तफरी

Mon, 26 Jun 2023 08:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

तेजाब से भरा टैंकर राजपुरा पंजाब से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही यह नेशनल हाईवे पर पिपली से कुछ आगे गांव समानी के पास पहुंचा तो अचानक ही तेजाब लीक होने लगा। फायर कर्मियों ने जैसे ही तेजाब पर पानी डाला तो कोहरा सा छा गया और लोगों की आंखों में जलन होने लगी लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में टैंकर से तेजाब लीक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 44 पर उस समय अफरा-तफरी फैल गई जब तेजाब से भरा एक टैंकर लीक हो गया। पुलिस को रूट डायवर्ट करने पड़े वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खराब मौसम का असर: फिर पाक हवाई क्षेत्र में घुसा इंडिगो का विमान, 15 मिनट पड़ोसी मुल्क के एयरस्पेस में रहा

बताया जा रहा है कि तेजाब से भरा टैंकर राजपुरा पंजाब से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही यह नेशनल हाईवे पर पिपली से कुछ आगे गांव समानी के पास पहुंचा तो अचानक ही तेजाब लीक होने लगा। टैंकर के साथ गुजर रहे वाहन चालकों ने टैंकर के चालक को इशारा कर बताया। चालक ने जब ध्यान दिया तो उसकी भी आंखों में जलन होने लगी। उसने टैंकर को साइड में खड़ा कर सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पिपली से वाया लाडवा रूट डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों ने टैंकर की लीकेज बंद करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर कर्मियों ने जैसे ही तेजाब पर पानी डाला तो कोहरा सा छा गया और लोगों की आंखों में जलन होने लगी लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ। सदर थाना एसएचओ निर्मल सिंह का कहना है कि लीकेज कैसे हुई यह जांच का विषय है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें