फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरबाणी, सिख इतिहास व आदर्शों से छेड़छाड़ निंदनीय : झींडा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरबाणी एवं सिख आदर्शों से छेड़छाड़ एक निंदनीय घटना है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने चैट जीपीटी, डीपसीक और गूगल जैसे कुछ एआई उपकरणों की ओर से विभिन्न अनुप्रयोगों के माध्यम से गुरबाणी, सिख इतिहास और आदर्शों के बारे में गलत जानकारी फैलाने के नापाक प्रयास की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

झींडा ने कहा कि किसी को भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र छंदों के साथ छेड़छाड़ करने का अधिकार नहीं है और ऐसा करने का दुस्साहस किसी को भी नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व आधुनिक तकनीक का गलत इस्तेमाल करके एआई निर्मित सामग्री विशेष रूप से सिख गुरु साहिबान के विकृत चित्रण के माध्यम से सिख आदर्शों को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंच रही है। जत्थेदार झींडा ने संगत से भी अपील की है कि इसे सिख पंथ की सामूहिक जिम्मेदारी समझ कर गुरबाणी एवं सिख इतिहास की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही ऐसी विकृतियों को रोकने के लिए अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें