फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आरपीएफ जवान ने बचाई पंजाब के युवक की जान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ट्रेन से गिरे युवक को खींचते हुए आरपीएफ एसआई नरेश कुमार।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे पुलिस फोर्स में तैनात एसआई नरेश कुमार पंजाब के एक युवक के लिए मसीहा साबित हुए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए न केवल युवक की जान बचाई बल्कि उसे बाद में हौसला भी दिया।
विज्ञापन

घटना गत दिवस बुधवार को धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक पर हुई। जहां आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से चलकर पंजाब जा रही थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर गति पकड़ने लगी तो वहां पर खड़े करीब 20 वर्षीय युवक ने भागकर उसमें चढ़ने का प्रयास किया लेकिन अचानक ही उसका हाथ और पैर फिसल गए और वह गिर पड़ा। आरपीएफ एसआई नरेश कुमार भी सुरक्षा की दृष्टि से वहीं पर खड़े थे। उन्होंने युवक को गिरते देखा तो तत्परता दिखा प्लेटफाॅर्म व ट्रेन के बीच फंसने के दौरान ही खींच लिया।
युवक कुछ देर तक सहमा रहा तो उसे एसआई ने पानी व चाय पिलाई। सामान्य होने पर युवक ने बताया कि यहां उसकी बहन शादीशुदा है और वह रक्षाबंधन पर्व पर राखी बंधवाने आया था। वह लुधियाना जा रहा था। युवक को बाद में पश्चिमी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाया गया लेकिन जाते समय भी वह एसआई का आभार जताता रहा। उसने कहा कि मौत पहली बार इतने करीब से देखी है। वे समझ भी नहीं पाए कि आखिर कैसे बचा लिया गया। यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई जिससे देख हर कोई दंग रह गया।

कुरुक्षेत्र। ट्रेन से गिरे युवक को खींचते हुए आरपीएफ एसआई नरेश कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें