फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रेष्ठ खेलकूद शिक्षण के लिए हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय विधेयक 2021 पारित किया है। यह खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिसमें उनकी प्रतिभा और खेल क्षमता को निखारा जाएगा। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वे अपने आवास स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
खेल राज्य मंत्री ने बताया कि विधेयक में खेलकूद विज्ञान, खेलकूद प्रौद्योगिकी, खेलकूद प्रबंधन और खेलकूद प्रशिक्षण के क्षेत्रों में खेलकूद शिक्षा को प्रोन्नत करने सहित इससे जुड़े सभी मामले शामिल किए हैं। उन्होेंने बताया कि इस विधेयक का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा और खेलकूद विज्ञान के क्षेत्र में खेलकूद विश्वविद्यालय को उच्च अध्ययन के रूप में विकसित करना है। इसका लक्ष्य शारीरिक शिक्षा, खेलकूद विज्ञान, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी सहित सभी तरह के खेल क्षेत्रों में क्षमताएं उत्पन्न करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। यह विधेयक देश तथा प्रदेश को खेलकूद शक्ति के रूप में विकसित करने का काम करेगा। विधेयक के अनुसार विश्वविद्यालय में खेलकूद प्रौद्योगिकी, खेल चिकित्सा, खेलकूद अवसंरचना अभियांत्रिकी, काइन जियोलोजी, नैदानिक जैव यांत्रिकी, खेलकूद मनोविज्ञान, खेलकूद पोषण, पुनर्वास तथा भौतिक चिकित्सा, खेलकूद पत्रकारिता, खेलकूद मार्केटिंग तथा खेल प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम को शामिल करने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें