फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 से 14 आयु के 189 बच्चों को लगाया टीका

विज्ञापन
जिला अस्पताल में उमंग गोयल को टीका लगातीं वैक्सीनेटर सीमा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 12 से 14 आयु वर्ग के 189 बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली डोज लगाई है।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 14 लाख 30 हजार 127 लोगों को सुरक्षा कवच पहनाया है। विभिन्न आयु वर्ग में सात लाख 69 हजार 757 को पहली, छह लाख 53 हजार एक को दूसरी और 7369 को प्रीकॉशन डोज दी गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग निरंतर शेड्यूल जारी कर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा रहा है।
वहीं जिले में अब एक भी एक्टिव केस नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए सैंपलों की जांच करने पर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने 482 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। साथ ही एक मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अब तक 26821 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 26424 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 397 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्अभी तक लिए गए 699193 में से 672005 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

नहीं हुई घबराहट : युग सिंगला
जिला अस्पताल में कोरोना का पहला टीका लगवाने पहुंचे युग सिंगला ने बताया कि वैक्सीन को लेकर किसी तरह की घबराहट नहीं थी। हम भी सोच रहे थे कि हमें कब कोरोना से बचाव का टीका लगेगा। हम काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। आज उन्होंने अपने दोस्तों के साथ कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
विज्ञापन

सभी बच्चों को लगवाना चाहिए टीका : आदित्य
आदित्य जिंदल ने जिला अस्पताल में कॉर्बेवैक्स वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। आदित्य ने बताया कि घर में सभी सदस्य पहले ही वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। इसलिए इससे जुड़ी भ्रांतियां पहले ही दूर थी। न कोई डर न भय, बल्कि इस समय का बहुत ही पहले से इंतजार कर रहा था। उन्होंने अन्य बच्चों से भी टीकाकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें