फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ते समय चेस्ट टैग गिर जाने पर गंवाया 21 हजार का ईनाम -

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती की गीता मैराथन में में हिस्सा ले रही पानीपत वासी वर्षा ने दूसरा स्थान हासिल करने के बाद भी जीत नहीं पाई। दरअसल दौड़ते समय चेस्ट टैग नीचे गिरने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। वर्षा मैराथन में दूसरे स्थान पर रही थी, लेकिन टैग गिर जाने से उनका नाम फाइनल लिस्ट से हटा दिया गया। इस फैसले से प्रतिभागी वर्षा के चेहरे पर मायूसी छा गई। इसके बाद पानीपत की वर्षा के स्थान पर तीसरे स्थान पर रही हिसार की वर्षा को द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया और 21 हजार का नकद पुरस्कार उसे सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पानीपत की वर्षा ने इस बारे अपना विरोध दर्ज कराते हुए कोच से कहा कि वह चाहें तो वीडियो में चैक कर लें जिसमें वह दौड़ती नजर आ रही है। इस पर कोच ने कहा कि यह मैराथन का नियम है, जिसमें टैग पास में होना अनिवार्य है। इस पर प्रतिभागी को जीतने के बाद भी हारकर मायूस वापस लौटना पड़ा।
बॉक्स
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के नाम मात्र एक सांत्वना पुरस्कार
मैराथन में अहम बात यह देखने को मिली कि कुल 20 पुरस्कारों में से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के नाम मात्र एक सांत्वना पुरस्कार रहा, जो कि कुरुक्षेत्र के रहने वाले रवि कुमार को मिला। इसके अलावा पुरुषों में प्रथम पुरस्कार यूपी, द्वितीय मध्य प्रदेश और तृतीय पुरस्कार भी यूपी के प्रतिभागी को मिला। इसके अलावा महिलाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार अन्य जिलों के ही रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
खेल चुकी इंटरनेशनल: सोनिका
-----------------------------------------------
महिलाओं की 5 किलोमीटर मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली भिवानी वासी सोनिका ने बताया कि बचपन से ही दौड़ में उनकी रुचि रही है। इससे पहले वह अंतरराष्ट्रीय दौड़ में भी भाग ले चुकी है। वह 5 से 10 किलोमीटर की दौड़ में कई पदक अपने नाम कर चुकी है। बताया कि पहली बार आइजीएन मैराथन में भाग लिया और प्रथम रही।
बॉक्स
पहले भी रह चुकीं आइजीएन का हिस्सा: वर्षा
महिलाओं की 5 किलोमीटर मैराथन में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली हिसार वासी वर्षा ने बताया कि वह इससे पहले भी आइजीएन मैराथन में भाग ले चुकी हैं। इससे पहले कभी विजेता नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि दूसरा स्थान पाकर संतुष्ट हैं, लेकिन वह और अच्छा प्रदर्शन कर सकती थीं। अगली बार कोशिश रहेगी कि पहले स्थान पर रहूं।
बॉक्स
व्हाट्सएप के जरिए मिली मैराथन की जानकारी: लोकेश चौधरी
पुरुष मैराथन में प्रथम स्थान पाने वाले बुलंदशहर यूपी वासी लोकेश चौधरी ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी मिली कि कुरुक्षेत्र में आइजीएन मैराथन आयोजित कराई जा रही है। लोकेश रोहतक में रह कर एक निजी प्रशिक्षण संस्थान से दौड़ की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार आइजीएन मैराथन में हिस्सा लिया व प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। इससे पहले वे तीन बार नेशनल खेल चुके हैं।
बॉक्स
दूसरा स्थान पाकर संतुष्ट: कुलदीप
पुरुषों की 10 किलोमीटर दौड़ में दूसरा स्थान पाने वाले मध्यप्रदेश के कुलदीप ने बताया कि वह पिछले 15 साल से फौज में सेवाएं दे रहा है। 15 वर्षों से दौड़ का सिलसिला जारी है। कुलदीप ने बताया कि वह राज रायफल प्रशिक्षण केंद्र से हैं जहां से गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने प्रशिक्षण लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें