फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन घंटे से अधिक चलाना होगा टैबलेट, अधिकारी रखेंगे नजर

Wed, 26 Apr 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ई-अधिगम योजना के अन्तर्गत सभी मास्टर ट्रेनर को जिला प्रशिक्षण और शिक्षण संस्थान पलवल में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। इसमें ई-अधिगम के संबंध में विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और अध्यापकों को प्रशिक्षित करने के लिए तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
प्रशिक्षण में जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेकर अध्यापक तक सभी संबंधों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी नंदन और डाइट के प्रिंसिपल प्रेम सिंह पूनिया ने मास्टर ट्रेनर को संबोधित किया। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी नंदन लोंधे ने कहा कि डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। विद्यार्थियों और अध्यापकों को दिए टैबलेट के इस्तेमाल पर शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश जारी हुए हैं, जिसमें डीईओ से लेकर छात्र तक सभी की भूमिका और दायित्व बताए हैं। इनका उन्हें पालना करना है। इन निर्देशों में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला गणित विशेषज्ञ, डिलिवरी नोडल अधिकारी, बीईओ, प्रिंसिपल, शिक्षक और छात्र शामिल हैं। टैबलेट के उपयोग के लिए जिला गणित विशेषज्ञ विजय कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल में जाकर भी जांच करनी है कि उस स्कूल में शिक्षक और विद्यार्थी टैबलेट का उपयोग कितना कर रहे हैं। जिले में कक्षा 10वीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण और शिक्षण संस्थान पलवल के प्रिंसिपल प्रेम सिंह पुनिया ने कहा कि शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश जारी है कि कक्षा में जो भी विद्यार्थी निर्धारित समय के अनुसार टैबलेट का प्रयोग करता है तो कक्षा में शिक्षक उसे प्रोत्साहित करेंगे और उसकी सराहना भी करेंगे ताकि दूसरे विद्यार्थी भी उसे देखकर टैबलेट का उपयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक की ओर से प्रति सप्ताह एक घंटे से अधिक टैबलेट का उपयोग करना है। प्रति सप्ताह कक्षा के विद्यार्थियों को प्रति विषय में कम से कम दो गृहकार्य देने है, प्रति विषय एक से अधिक घंटे के लिए टैबलेट का उपयोग करना, प्रति सप्ताह प्रति विषय में दो रेमेडियल टेस्ट और दो गृह कार्य का प्रयास करना, टैबलेट प्रयोग को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजना करना व प्रत्येक महीने विद्यालय का दौरा करना आदि शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें