फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो साल से स्विमिंग पूल बंद, खेल को बढ़ावा देने की जरूरत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी के गैर ​शिक्षक कर्मचारी संस्थान में बने हालात पर चर्चा करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। करीब दो साल से स्विमिंग पूल बंद पड़ा है जिसका छात्र-छात्राओं को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। अन्य खेल गतिविधियां भी बेहद कम हैं। इसके कारण इनमें छात्र-छात्राओं की व्यस्तता कम होने पर मोबाइल की ओर रुझान बढ़ रहा है। यही कारण है कि वे अकेलेपन की ओर जा रहे हैं और शारीरिक गतिविधियां भी कम हो रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में छात्रावासों में भी इंडोर व आउटडोर खेल गतिविधियां बढ़ाए जाने की जरूरत है। चार छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहुंची टीम के समक्ष एनआईटी के गैर शिक्षक कर्मियों ने ये हालात बयां किए। उपनिदेशक स्तर के दो अधिकारियों की टीम ने सोमवार व मंगलवार को अधिकारियों के साथ-साथ विभागाध्यक्षों, शिक्षकों व गैर शिक्षकों के अलावा छात्र-छात्राओं से भी विस्तार से चर्चा की और बेहतर माहौल बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाएं, यह सुझाव भी लिए गए।
तीन से चार दौर की वार्ता के बाद शाम को टीम संस्थान के एक-एक कोने के साथ छात्रावासों के भी हालात परखने के बाद लौट गई है। लगातार हुई घटनाओं के बाद मंत्रालय ने जांच शुरू की है। इसके कारण टीम रविवार रात को ही संस्थान में पहुंच गई थी।
विज्ञापन

टीम के समक्ष छात्र-छात्राओं ने संस्थान में कुछ नई गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया। कर्मियों ने कहा कि आज भी संस्थान में कैफेटेरिया तक की सुविधा नहीं है।
उम्मीद नहीं थी ऐसे हो जाएंगे हालात : संजय मेहता, एसएन कौशिक, संतोष कुमार मीणा व सुशील बिश्नोई सहित अन्य गैर शिक्षक कर्मचारियों ने मंत्रालय के साथ बैठक के बाद एक साथ बैठकर अपने स्तर पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात एक दिन में नहीं बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें