फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों तक पहुंचे आयुष विशेषज्ञ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिविर के दौरान स्कूली बच्चों को जागरुक करते विशेषज्ञ। ​स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के निर्देश पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शांतिनगर में चिकित्सा शिविर लगाया गया। विशेषज्ञों ने कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों को आयुर्वेद के अनुसार दिनचर्या व ऋतुचर्या के सिद्धांतों के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों को त्रिरंगी आयुर्वेदिक थाली (दुग्ध उत्पाद, हरी सलाद, मिलेट्स) का महत्व समझाया। चिकित्सक प्रभजोत कौर ने किशोरियों को रजस्वलाचर्या के विषय में परामर्श दिया।
विज्ञापन


जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि दूसरा शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लुक्खी में आरोग्य मंदिर के अंतर्गत लगाया। डॉ. महिपाल ने बच्चों को स्वच्छता संबंधी आदतें बताई। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट संजीव ने निःशुल्क औषधियां वितरित की। योग सहायक बाला देवी ने सूक्ष्म क्रियाएं और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए लाभ की जानकारी दी। तीसरे शिविर में पीएचसी खानपुर कोलियां के तहत डॉ. मनप्रीत गहलावत ने राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला में बच्चों को जरूरी बातें समझाई।

शिविर में 14 वर्ष की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के बारे में बताया। करीब 60 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कृष्णा नगर गामड़ी में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किया। योग सहायक दीक्षा व हरदीप सिंह ने सूक्ष्म व्यायाम कराए। गर्भावस्था के दौरान किए जाने वाले उपयुक्त आसनों की जानकारी दी। इसके अलावा प्रेरणा वृद्धाश्रम में शिविर के चौथे दिन योग सहायक डिंपल व हरदीप सिंह ने बुजुर्गों को सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम और विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया।

कुरुक्षेत्र। शिविर के दौरान स्कूली बच्चों को जागरुक करते विशेषज्ञ। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें