फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने किया लाडवा थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने शनिवार को थाना लाडवा का निरीक्षण किया और थाना में तैनात पुलिस कर्मियों से उनके कार्य बारे जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर तरीके से काम करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए समयावधि के भीतर उनको निपटाने के आदेश दिए और कहा कि शिकायतों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से कितने लोग संतुष्ट होते हैं इस संबंध में फीडबैक अवश्य लें।
विज्ञापन

उन्होंने महिला विरुद्ध अपराध से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के बारे में निर्देश दिए। थाना के सभी अनुसंधान अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने बैंक अधिकारियों व पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक में अपील करते हुए कहा कि बैंक, एटीएम परिसर, कैश वैन, पेट्रोल पंप व आईलेट्स सेंटर पर पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची जरूर लगवाएं। इसके साथ ही बैंक, ज्वैलर्स शॉप, पेट्रोल पंप व आईलेट्स सेंटर पर हाई रेज्युलेशन के कैमरे लगवाए जिसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकॉर्डिंग सेव रह सके।



जिला को नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता : अग्रवाल
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस विभाग द्बारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराधिक गतिविधियों को रोकने तथा संधिग्ध व्यक्तियों की काबू करने के लिए पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाण् जा रहे हैं, जिसमें आमजन द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कावड यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए है करीब 500 पुलिस जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें