बाबैन। ग्राम सचिवालय में क्षेत्र के लोगों की बैठक को संबोधित करते कुरुक्षेत्र के एएसपी प्रतीक ग
लाडवा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रतीक गहलोत ने ग्राम सचिवालय में क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के अलावा लोगों से नशा जैसी सामाजिक बुराई को रोकने में सक्रिय योगदान देने की अपील भी की। गहलोत ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग से सार्थक सहयोग की जरूरत है, जिसमें सभी को अपना सहयोग देना चाहिए।
पुलिस प्रशासन नशे के अवैध कारोबार पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है, लेकिन इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए समाज की जागरूकता और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें और यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया। एएसपी प्रतीक गहलोत ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और तेज गति व गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें। उन्होंने कहा कि अपने छोटे बच्चों को वाहन कतई न दें ताकि वे किसी दुर्घटना का शिकार न हों। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एएसपी कुरुक्षेत्र प्रतीक गहलोत को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग व यातायात के नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया।