कुरुक्षेत्र। नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी के साथ पुलिस टीम। प्रवक्ता
कुरुक्षेत्र। पिछले दो दिनों से मौसम में लगातार गर्माहट बढ़ने से सर्दी से राहत मिली है। मंगलवार को सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। 50 मीटर से भी ज्यादा दृश्यता रही। पूरा दिन तेज धूप खिली रही जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इसका सीधा असर आमजन के साथ-साथ किसानों पर भी पड़ा है।
सब्जी उत्पादक किसानों ने ली राहत की सांस : मौसम में बदलाव से सबसे ज्यादा राहत सब्जी उत्पादक किसानों को मिली है। किसान रामकुमार ने बताया कि बीते दिनों अत्यधिक सर्दी और पाले के कारण सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा था जिससे पैदावार घट गई थी और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। अब वातावरण में गर्माहट आने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और पैदावार में सुधार की उम्मीद है। किसानों के चेहरों पर फिर से रौनक लौट आई है।
प्रदूषण के स्तर में गिरावट : मंगलवार को प्रदूषण के स्तर में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 98 पायदान घटकर 172 पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को यह 270 दर्ज किया गया था। प्रदूषण में आई इस कमी से सांस के रोगियों और बुजुर्गों को भी राहत मिली है।