फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुबह धूप, दोपहर को बरसे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव जारी है। शनिवार सुबह को जहां तेज धूप खिली तो वहीं दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बादल छाए गए। ठंडी हवा चली और बारिश शुरू हो कई। कई स्थानों पर बदरा बरसे तो कई क्षेत्रों को तरसा कर चले गए। बारिश होने ने मौसम में कुछ नरमी दिखी जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में जिले भर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में भी कमी आने के आसार रहेंगे। कृषि केंद्र विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों में मौसम में परिवर्तनशील रहने की संभावना बनी हुई है, जिससे जिले में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना रहेगी। बारिश होने से धान की फसल को फायदा मिलेगा। साथ ही उमस भरी गर्मी का असर भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें