फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मतदान पहले, शादी बाद में, दूल्हे के रूप में ही सुनील व अंकित ने किया मतदान

Sat, 05 Oct 2024 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

सुनील का कहना है कि हर किसी को मतदान अवश्य करना चाहिए, फिर भले ही कोई जरूरी काम ही क्यों न छोड़ना पड़े।
विज्ञापन
दूल्हे के रूप में ही सुनील व अंकित ने किया मतदान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया। अपने-अपने कार्य छोड़ मतदाताओं ने मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी दिखाई। ऐसा ही उत्साह पिपली के रहने वाले सुनील में देखा गया, जिन्होंने शादी से पहले मतदान किया। वे दूल्हे के रूप में ही मतदान करने पहुंचे, जिन्हें देख दूसरे मतदाता भी उत्साहित दिखाई दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देशहित उसके लिए सबसे पहले हैं। उन्हें आज अपनी दुल्हन के साथ फेरे लेने के लिए बरात लेकर जाना था लेकिन इससे पहले उन्होंने राष्ट्र फर्ज निभाया। उनका कहना था कि वे शुरू से ही मानते हैं कि हम मतदान कर सशक्त लोकतंत्र कायम कर सकते हैं।

न केवल हम अपने प्रदेश व देश को मजबूत बनाते हैं बल्कि हमारे भविष्य की नींव भी रखते हैं। हर किसी को मतदान अवश्य करना चाहिए, फिर भले ही कोई जरूरी काम ही क्यों न छोड़ना पड़े। सुनील के इस कदम की हर किसी ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नारायणगढ़ के शेरपुर में मतदान करने के बाद दूल्हे अंकित धीमान ने अपने परिजनों के साथ मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें