फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सूरजमुखी की आवक तेज सिर्फ 16 फीसदी हुआ उठान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में सूखाने के बाद सूरजमुखी की फसल को एकत्रित करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शनिवार को बारिश के बाद मौसम साफ होने लगा तो अनाज मंडियों में सूरजमुखी फसल की आवक भी तेज हो गई। सोमवार को भी बड़े स्तर पर किसान फसल लेकर पहुंचे। शनिवार को बारिश व रविवार को छुट्टी के कारण खरीद प्रभावित रही, जिसके बाद सोमवार को सभी केंद्रों पर जमकर खरीद की गई। सबसे ज्यादा खरीद शाहाबाद में 337 एमटी रही।
विज्ञापन

आवक व खरीद तेज होने के बावजूद उठान में तेजी नहीं आ पा रही। सोमवार तक महज 16 फीसदी फसल का ही उठान किया जा सका। अभी तक सभी सातों केंद्रों पर 254 किसानों की 1152 एमटी फसल खरीद की जा चुकी है, जिसमें से 968 एमटी फसल उठान की इंतजार में हैं। सोमवार को भी महज 60 एमटी फसल का उठान किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें