लाडवा। राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने बुधवार को बरोट, बपदी और सुरा गांव में बनने वाले सामुदायिक केंद्रों का शिलान्यास किया, इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र में अब तक सात विकास कार्यों के शिलान्यास हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि लाडवा के 19 गांवों में कम्युनिटी सेंटर बनाने के टेंडर जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक गांव में एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उमरी में संत रविदास जयंती पर 25 नवंबर को संकल्प यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यहां भव्य म्यूजियम बनाया जा रहा है। इसके अलावा सिख म्यूजियम भी तैयार होगा। रामसरण माजरा में गर्ल्स कॉलेज और बहलोलपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले स्किल सेंटर स्थापित किया गया है।