फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीएफएससी नरेश कुमार ने वापस लिया इस्तीफा, ड्यूटी पर पहुंचे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डीएफएससी नरेश कुमार । - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में धान खरीद से जुड़े घोटालों की जांच के बीच जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) नरेश कुमार ने दिया गया त्यागपत्र वापस ले लिया। बुधवार को उन्होंने ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली लेकिन पूरे घटनाक्रम के चलते दिनभर कार्यालय में हलचल मची रही।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने त्यागपत्र वापस लिए जाने के संबंध में पुष्टि की तो वहीं जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने भी यह बात स्पष्ट की है। वहीं उन्होंने दोबारा से भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि गलती से यह पत्र उनकी स्कूली पढ़ाई कर रही बेटी से मोबाइल प्रयोग करते हुए चला गया। इसे स्वीकार न किया जाए। हालांकि इस पर भी कई प्रकार की चर्चाएं दिनभर होती रहीं।
नरेश कुमार के पहले पत्र में 15 नवंबर को विभाग की प्रधान सचिव डॉ. अमनीत पी. कुमार को ई-मेल भेजकर अपना इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया था। उन्होंने पद छोड़ने के पीछे घरेलू परिस्थितियों को वजह बताया था। कथित धान घोटाले की जांच के बीच उनका इस्तीफा चर्चा का विषय बना गया था। पद छोड़े जाने की पेशकश विभागीय निदेशक के साथ-साथ उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को भी भेजी थी।
विज्ञापन


इसमें लिखा था कि घरेलू परिस्थितियों के चलते उनके लिए डीएफएससी के पद पर काम जारी रखना संभव नहीं है। इस्तीफा मंजूर होने से पहले उन्हें मुख्यालय भी बुलाए जाने और वहां पर मामले के संबंध में विस्तार से विमर्श करने को लेकर भी चर्चा है। उधर ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद बुधवार को डीएफएससी इस मामले पर ज्यादा चर्चा करने से बचते रहे।


थप्पड़ कांड के बाद मिली थी जिम्मेदारी

नरेश कुमार को पूर्व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार के बाद कुरुक्षेत्र में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राजेश कुमार 15 अक्तूबर को उस समय चर्चा में आए थे, जब भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद 20 जनवरी को नरेश कुमार को कुरुक्षेत्र में डीएफएससी का चार्ज सौंपा गया था।

उठ रहे सवाल
सवाल : यदि इस्तीफा स्कूली पढ़ाई कर रही बेटी से गलती से मोबाइल इस्तेमाल करते हुए चला गया, तो क्या ई-मेल में लिखी घरेलू परिस्थितियों का हवाला भी गलती का हिस्सा था?
विज्ञापन

सवाल : यदि इस्तीफा गलती से भेजा गया था तो क्या संबंधित अधिकारी ने इसकी सूचना तत्काल विभाग को दी थी?
सवाल : इस्तीफा वापस लेने के बाद क्या नरेश कुमार पहले की तरह जांच और विभागीय कामकाज से जुड़े रहेंगे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें