शाहाबाद। पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस तथा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित, श्री गुरु नानक प्रीतम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सिख मिशन हरियाणा की ओर से धार्मिक परीक्षा का आयोजन किया गया।
यह आयोजन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी), श्री अमृतसर के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के दिशा-निर्देश और वरिष्ठ उप-प्रधान सरदार रघुजीत सिंह विर्क की अगुवाई में संपन्न हुआ। सिख मिशन हरियाणा के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। कक्षा पहली में तमन्ना, खुशी और सोनाक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा दूसरी में अमनजोत कौर, अनु कुमारी और तरनजीत कौर ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।