फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों को नशा न करने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ और नशा विरोधी जागरूकता प्रकोष्ठ के सहयोग से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. कुशल पाल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे के प्रति पुरुषों और महिलाओं का रुझान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। एक अनुमान के अनुसार देश के 25 प्रतिशत लोग शराब के सेवन के आदी हो चुके हैं। धूम्रपान के साथ-साथ इस प्रकार के अनेक खतरनाक रासायनिक नशे बाजार में आ चुके है, जो हमारे युवाओं के जीवन को नष्ट कर रहें है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस बुराई से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। संयोजिका सुनीता रानी ने कहा कि नशे से हमारा शरीर तो नष्ट होता ही है, साथ ही उस परिवार का सामाजिक व आर्थिक पतन भी हो जाता है। विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों को नशा न करने के लिए शपथ दिलाई। इस मौके संयोजिका सुनीता रानी, डॉ. प्रियंका, डॉ. हरनीत कौर, डॉ. नीतू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें