फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फीस बढ़ोतरी व अन्य मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फीस बढ़ोतरी के विरोध और अन्य मांगों को लेकर वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भड़क उठे। सुबह ही कक्षाएं छोड़कर वे सड़कों पर उतर आए और कुलपति कार्यालय पर जमकर रोष जताया, जिसके बाद ज्ञापन भी सौंपा गया। छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

केयू के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं सुबह ही कुलपति कार्यालय के बाहर जमा होना शुरू हो गए थे, जहां पहले बैठक कर विभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा की, जिसके बाद नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटा तक उन्होने जमकर प्रदर्शन किया और केयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ अनिल गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग करते हुए कहा कि विभिन्न कोर्स की केयू प्रशासन द्वारा बढ़ाई गई फीस वापस ली जाए। ऑनलाइन फीस जमा कराने पर लगाया जाने वाला टैक्स हटाया जाए, जिन शिक्षकों पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ जैसे मामले हैं, उनके खिलाफ सख्त व जल्द कार्रवाई की जाए। केयू में छात्र-छात्राओं के लिए जिम की सुविधा की जाए, थर्ड गेट पर बस स्टैंड का निर्माण कराया जाए। परिणाम शाखा में जो कर्मी समय पर काम पूरा नहीं करते और छात्र-छात्राओं को परेशान होने के लिए मजबूर करते है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिक्षक रंजिशन उनकी डिग्री को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं, ऐसे शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राओं को फिल्में दिखानी शुरू की जाए। मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने भरोसा दिया कि उनकी मांगों से कुलपति को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें