कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से जागरूकता कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किये जा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र सिंह के सर्वेक्षण में ये कार्यक्रम हो रहे हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिहोवा पहुंचे हुए थे।
प्राचार्य कंवल कुमार की अध्यक्षता में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें 250 छात्र छात्राओं, 20 अनुदेशकों और 16 अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ. वर्मा ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत यह विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया और नशे के विरुद्ध विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि जीवन में सदैव नशे से बचें। नशे से क्यों बचें और नशे के क्या क्या दुष्प्रभाव होते हैं।