फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे विद्यार्थी, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्राचार्य प्रो. रीटा दलाल को ज्ञापन देने के दौरान एसएफआई सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) की इकाई ने विद्यार्थियों को आ रही विभिन्न समस्याओं से प्राचार्य प्रो. रीटा दलाल को अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा।
सचिव परम गांगोली ने बताया कि बुनियादी सुविधाओं बिना विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कॉलेज परिसर में डस्टबिन की व्यवस्था नहीं है और पार्कों में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। इसी के साथ पार्क में बैठने की किसी तरह की व्यवस्था नहीं है। शौचालयों की दशा ठीक नहीं है, जिससे विद्यार्थियों खासतौर पर छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। उनका कहना है कि कॉलेज के किसी भी शौचालय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। कॉलेज में आउटसाइडर बहुत ज्यादा संख्या में आते हैं, जिससे कॉलेज के विद्यार्थी परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कॉलरशिप समय पर नहीं आ रही। गर्ल्स कॉमन रूम में कुर्सियां तक नहीं है। परीक्षा परिणाम भी समय पर नहीं आते हैं, जिससे विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान होने लगते हैं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। उन्होंने मांग रखी कि असेंबली हॉल की मरम्मत करवाई जाए। प्राचार्य प्रो. रीटा दलाल ने उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर परम, दिपांशी, प्रियंका, अदिति, हर्ष, एकता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें