फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट पर रिजल्ट सर्च करते रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं टर्म-वन के नतीजे घोषित कर दिए हैं, लेकिन टर्म-टू की परीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा अंतिम परीक्षा परिणाम जारी की जाएगा। बोर्ड की जारी इन परीक्षा परिणाम में न तो किसी विद्यार्थी को फेल किया गया और न ही कोई विद्यार्थी कंपार्टमेंट श्रेणी में आया है।
जैसे-जैसे विद्यार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा परिणाम घोषित होने की भनक लगी, सभी अपना परीक्षा परिणाम देखने में जुट गए। हालांकि बोर्ड की ओर से यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया। विद्यार्थियों को स्कूल के शिक्षकों से संपर्क करके परीक्षा परिणाम का पता लगाया। दरअसल, सीबीएसई की ओर से सभी स्कूलों को यह परीक्षा परिणाम ई-मेल के जरिये भेजे गए हैं।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा हेतल के टर्म-वन के परीक्षा परिणाम में 80 फीसदी अंक आए। हेतल ने बताया कि जैसे ही उनको परीक्षा परिणाम घोषित होने के बारे में पता चला तो उन्होंने बोर्ड की वेबसाइट पर सर्च किया, लेकिन वहां परीक्षा परिणाम अपलोड नहीं किया गया था। उन्होंने स्कूल की शिक्षिका से फोन करके परीक्षा परिणाम पूछा।
कल्याण नगर वासी भूमिका ने बताया कि टर्म-वन का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, लेकिन बोर्ड ने परिणाम वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया। उन्हें देर शाम तक भी पता नहीं चला कि उनके कितने नंबर आए हैं। आखिर में उन्होंने अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए अपने शिक्षकों के पास फोन करना पड़ा।
अग्रसेन पब्लिक स्कूल की प्राचार्य रीटा गोयल का कहना है कि बोर्ड ने अभी टर्म-वन की परफॉर्मेंस रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट नवंबर-दिसंबर 2021 में ली गई 40 अंक की परीक्षाओं के आधार पर जारी की गई है। अप्रैल में शुरू होने वाली टर्म-टू की परीक्षाओं के (40 थ्योरी और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन) अंक जोड़कर अंतिम परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य गीता जसूजा का कहना है कि कोविड के चलते सीबीएसई द्वारा परीक्षा का पैटर्न बदला गया था। टर्म-वन में 40 अंक की परीक्षा ली गई थी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। अब 26 अप्रैल से शुरू होने वाली टर्म-टू की परीक्षा में 40 अंक के प्रश्न लिखने होंगे। टर्म-वन और टर्म-टू की परीक्षा के अंक और आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक में से विद्यार्थी को मिलने वाले अंकों को जोड़कर अंतिम परीक्षा परिणाम जारी होगा। अभी आधा अधूरा रिजल्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें