फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने राज्य स्तर के लिए किया क्वालिफाई, पदकों की लगाई झड़ी

विज्ञापन
शाहाबाद। प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
फोटो 40
विज्ञापन

शाहाबाद। तेपला के नंदलाल गीता विद्या मंदिर में आयोजित विद्या भारती की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गीता विद्या मंदिर शाहाबाद के विद्यार्थियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। चेस प्रतियोगिता में प्रतीक्ष, पियूष, चंदन, दीपांशु और भूपेंद्र ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए अपनी जगह पक्की की। प्रधानाचार्य निशा गोयल ने बताया कि अंडर 14 खो-खो की टीम में बीर, ऋतिक, गैरी, चिराग, लविश शर्मा, कमलजोत, यश, दक्षनूर, जयराम, आर्यन, आदित्य, शुभम, पारस, नवल, लविश, हार्दिक, शिवम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो अंडर 11 में लड़कियों की टीम में खुशी, कनिका, कृतिका, खुशी कश्यप, मुस्कान, नवनीत, पल्लवी, राधिका, रिया, रविका, ट्विंकल, पीहू तृतीय स्थान पर रही। अंडर 11 लड़कों की खो-खो टीम में आरव शर्मा, अंश, हार्दिक शर्मा, हरमन, मयंक, परमीत, ऋषभ, समरपाल, सुशांत, विहान, विशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 17 खो-खो में लड़कों में दिशुपाल, अमित, दैविक, दक्ष, अंश, दीपांशु, समीर, देवेन, प्रणव, गिरीश, अंशप्रीत, धोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी अंडर 17 की टीम में आदित्य, संयम, अहम, वरुण, दीपांशु, सक्षम, यूनिस, उदय, अविराज, इशांत ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी अंडर 14 बॉयज की टीम में गुरजोत, राम, ध्रुव, हिमांशु, गीतांशु, रूद्रवीर, प्रतिक्ष, मोक्ष, गर्व, गुरबाज, हरप्रीत, ध्रुव, महेश, हार्दिक, सोनू, लवलेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

योग में पीयूष और प्रतीक्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में चंदन, भूपेंद्र, शगुन व अंडर-14 में खो-खो की लड़कियों में राधिका, सिमरन, मिस्टी, जश्नप्रीत, हितेषी, इशिका, अभिका, वेदिका, नंदिनी, गीता, जसमीत, दिलप्रीत, मानवी, माही, मनमीत, हरमन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के साथ आचार्य सुनील, कर्ण, शैली और अदिति भी गए। विद्यालय की प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य निशा गोयल, समस्त आचार्य, सहायक परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य निशा गोयल ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।




प्रतीक्ष ने जीते तीन पदक
- नर नारायण सेवा समिति ने किया सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। नर नारायण सेवा समिति की मदद से पढ़ाई कर रहा होनहार छात्र प्रतीक्ष खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीत लाया है। समिति के अध्यक्ष मुनीश भाटिया ने बताया कि प्रतीक्ष को संस्था ने पांच साल पहले गोद लिया था। पिता के निधन के बाद प्रतीक्ष की मां घरों में काम कर अपने बच्चों का पालन कर रही हैं।
विज्ञापन


गीता विद्या मंदिर में पढ़ने वाले प्रतीक्ष की पढ़ाई, स्कूल ड्रेस, जूते और साइकिल की जिम्मेदारी समिति ने उठाई है। हाल ही में अंबाला के तेपला गांव में हुई विद्या भारती की खेल प्रतियोगिता में प्रतीक्ष ने कबड्डी और योग में सिल्वर मेडल और चेस में स्वर्ण पदक हासिल किया। समिति के सदस्य राकेश मुल्तानी और करनैल सिंह के साथ मुनीश भाटिया ने प्रतीक्ष को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह संस्था के निरंतर प्रयास का परिणाम है। भविष्य में इसी तरह उत्कृष्टता से हर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें