फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रत्नावली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रत्नावली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करने  - फोटो : सर्पदंस से गंभीर वृद्ध।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव रत्नावली-2025 में भाग लेने वाले 80 से ज्यादा विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन



प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्थान के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव रत्नावली में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया है, संस्थान सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। संस्थान में जनसंचार, ग्राफिक्स एंड एनिमेशन, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग, मल्टीमीडिया कोर्स संचालित हैं। इसके तहत जनसंचार के विद्यार्थियों ने मीडिया चौपाल, रील मेकिंग, पॉडकास्ट, स्टेज एंकरिंग और हरियाणवी बोली में केयू न्यूज लेटर प्रकाशित कर दमदार भूमिका निभाई।
रत्नावली के हस्तशिल्प मेले में संस्थान के विद्यार्थियों ने छह स्टॉल लगाए जिसके तहत स्टार्ट-अप अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य किया। इनसे विद्यार्थियों को अच्छी आमदनी भी हुई। ग्राफिक्स एंड एनिमेशन के विद्यार्थियों ने मिट्टी से बने बर्तन, कपड़े से अनेक सजावटी घर एवं ऑफिस उपयोगी वस्तुएं और अन्य सजावटी वस्तुएं प्रदर्शित कीं। वहीं प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग विद्यार्थियों ने अपने स्टॉल के तहत मग पेंटिंग, टी-शर्ट, कैंप, की-चैन, हैंकी प्रिंटिग की गई। संस्थान में संचालित मल्टीमीडिया स्टॉल पर विद्यार्थियों ने तकनीकी आधारित फोटोग्राफ और फोटो फ्रेम इत्यादि पर कार्य किया।

कुरुक्षेत्र। रत्नावली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करने - फोटो : सर्पदंस से गंभीर वृद्ध।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें