फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जनसंचार संस्थान के विद्यार्थियों ने संचार उत्सव में जीती ओवर ऑल ट्राफी जीती

Fri, 21 Feb 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विवि महेंद्रगढ़ के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में आयोजित संचार उत्सव में ओवरऑल ट्राफी हासिल की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान में खुशी की लहर है। ये जानकारी जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने इस उत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 16 प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का जीवन संवरता है। प्रतियोगिताओं से ही विद्यार्थियों में सीखने की विधा आती है। उन्होंने बताया कि संस्थान जल्द ही मीडिया फेस्ट कराएगा, ताकि विद्यार्थियों की सीखने की ललक को प्रोत्साहन मिल सके। सहायक प्राध्यापक एवं कार्यक्रम अधिकारी इंचार्ज डॉ. आबिद अली ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग मनाए गए संचार उत्सव में दो राज्यों के छह विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। इनमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के 255 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। इस दौरान मोबाइल फोटोग्राफी में ज्योति ने तीसरा स्थान, फिल्म मेकिंग एडमैड शो में बीएमएमसी की अंजली, एमए मास कम्युनिकेशन अंतिम वर्ष की छात्रा नमहा, प्रीति, हितेश और मानवी ने तीसरा स्थान, लघु फिल्म में ग्राफिक्स एनिमेशन में पंकज और मोहित की टीम ने पहला स्थान, पीस टू कैमरा में एमए मास कम्युनिकेशन अंतिम वर्ष की विद्यार्थी अनिल और हितेश कुमार ने तीसरा स्थान, न्यूज पेपर ले-आउट डिजाइन ग्राफिक्स एनिमेशन के मोनू यादव ने पहला स्थान, प्रेस रीलिज में एमए मास कम्युनिकेशन अंतिम वर्ष की छात्रा प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें