कुरुक्षेत्र। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपने संघर्षशील साथी अमरजीत सिंह चीमा के भाई के विवाह समारोह में पहुंचकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने वर-वधू को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और समाज के बीच संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने का अवसर होता है। इस मौके पर डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा और योगेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।