फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चित्रकला प्रतियोगिता में पुनीत प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री गुरु नानक प्रीतम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शहीद उधम सिंह जयंती के अवसर पर अंतर विद्यालीय चित्रकला प्रतियोगिता कला का आयोजन किया गया। इसमें कुल नौ स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय लोकतांत्रिक भारत के 75 वर्ष और शहीद उधम सिंह का चित्रांकन रहा। इसमें अल्पाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्र पुनीत ने उत्कृष्ट चित्रकला प्रतिभा से प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अक्षित और पूर्वी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। प्रधानाचार्य आरती अरोड़ा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निर्देशक दीपक सिंघल ने भी सभी प्रतिभागी छात्रों के कार्य की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें